प्रखंड में कैम्प लगाकर बिना किसी खर्च के सातवें वेतन का निर्धारण सहित अन्य कार्यों के ससमय संपादन करने को ले टीईटी शिक्षकों ने डीईओ को सम्मानित किया। शनिवार को शिक्षक नेता राजू सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने डीईओ श्यामबाबू राम से मिलकर उनके कार्यालय में ही उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षक नेता कन्हैया भारद्वाज ने कहा कि जब से जिले में वर्तमान डीईओ ने पदभार संभाला है तब से वेतन मद में राज्य से आवंटन प्राप्त होने के साथ ही शिक्षकों के वेतन और एरियर की राशि शिक्षकों के खाते में भेज दी जा रही है। साथ ही कहा कि डीईओ के आने के बाद से कार्यालय का माहौल भी बदला है जो कुछ बिचौलिए शिक्षा विभाग पर हावी थे उनपर भी इन्होंने अंकुश लगाया है। पूर बिहार में सबसे पहले बेगूसराय में ही सातवें वेतन का निर्धारण कैम्प लगाकर किया गया है जो कि सराहनीय कदम है। इससे शिक्षकों में खुशी है। र|ेश कुमार ने कहा कि जो कुछ वैसे शिक्षक जो पहले शिक्षा कार्यालय का चक्कर काटते थे डीईओ के कार्यशैली की वजह से वे अब स्कूल पकड़ चुके हैं।
अपलोड होगी वेतन की रािश
सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत आने वाले नियोजित शिक्षकों का वर्ष 2017-18 के वेतन की राशि आगामी 25 मई तक पीएफएसएम पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसके लिए सर्व शिक्षा अभियान के द्वारा 12 अलग-अलग डाटा इंट्री ऑपरेटरों को नियुक्त किया है। ताकि व्यय को ससमय अपलोड किया जा सके।