विष्णुपुर में चांदनी चौक के पास मारपीट में दो जख्मी
विष्णुपुर में चांदनी चौक के पास मारपीट में दो जख्मी
बेगूसराय| नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर चांदनी चौक के पास मंगलवार को मारपीट में दो लोग जख्मी हो गए। जख्मी में हरि साह और रवि साह शामिल है। नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जमीन के विवाद में मारपीट हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।