विभिन्न मांगों को ले सीपीआई का धरना 17 को
विभिन्न मांगों को ले सीपीआई का धरना 17 को
बेगूसराय| सरकारी स्तर पर गेहूं की अधिप्राप्ति करने के लिए क्रय केंद्र खोलने, जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करवाने तथा व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने की मांग को लेकर सीपीआई कार्यकर्ताओं द्वारा आगामी 17 मई को 11 बजे से अंचल सह प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। पार्टी के वीरपुर प्रभारी प्रह्लाद सिंह ने मंगलवार को सीओ, बीडीओ को आवेदन दिया है।