पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • सुरेन्द्र विवेक बने लोजपा के प्रदेश महासचिव

सुरेन्द्र विवेक बने लोजपा के प्रदेश महासचिव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगूसराय| साहेबपुरकमाल विधान सभा क्षेत्र के लोजपा नेता सह सामजिक कार्यकर्ता सुरेन्द्र विवेक को पार्टी का प्रदेश का महासचिव बनाया गया है। लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री पशुपति कुमार पारस ने उन्हें प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किया है। इस उपलब्धि के बाद सुरेन्द्र विवेक के चाहने वालों ने उन्हें बधाई दी है। उन्होने बताया कि इस जिम्मेदारी के लिए मैं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझपर इतना भरोसा जताया है। पार्टी को मजबूत करने में दिन रात एक कर दुंगा। सुरेन्द्र विवेक ने साहेबपुरकमाल के आम लोगों का धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्हीं के आशीर्वाद से मुझे यह उपलब्धि मिली है। बता दें कि सुरेन्द्र विवेक साहेबपुरकमाल से निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में चुनाव भी लड़ चुके हैं।

खबरें और भी हैं...