पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • कोढ़ा गैंग ने झपट्टा मार कर महिला से 60 हजार छीना

कोढ़ा गैंग ने झपट्टा मार कर महिला से 60 हजार छीना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगूसराय| बाइक सवार दो बदमाशों ने अहिल्या देवी से झपट्टा मार कर 60 हजार रूपए और मोबाइल छिन लिया। वारदात नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर राजीव नगर में मंगलवार के दिन हुई। पीड़िता का घर घटनास्थल से चंद कदम ही दूर है। पीड़िता अहिल्या देवी ने बताया कि वे अपने बेटे की फीस जमा करने पीएनबी गई थी। जहां लिंक फेल था। वापस लौटने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने बैंक से ही उनका पीछा किया। जब वे घर से थोड़ी दूर पर थी। तभी बाइक से उतर कर एक बदमाश उनके पास पहुंचा। उसने उनके हाथ में रखा पालिथिन छिन लिया। और दौड़ कर अपने साथी की बाइक पर बैठ कर फरार हो गया। नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बाइक सवार बदमाश कोढ़ा के थे।

खबरें और भी हैं...