बेगूसराय| अपने विधवा भाभी अरुणा गुप्ता को प्रताड़ित करना दो देवरों को महंगा पड़ गया। अरुणा की शिकायत पर नगर थाना की पुलिस ने वीरेंद्र प्रसाद और ओमप्रकाश को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वीरेंद्र प्रसाद पेशे से अधिवक्ता और ओमप्रकाश का कचहरी चाौक पर मिठाई की दुकान है।