जर्जर पुराने मकान को तोड़ने के दौरान छत गिर जाने से 40 वर्षीय गृहस्वामी रितेश कुमार की मौत हो गई। हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। यह हादसा नगर थाना क्षेत्र के व्यस्तम चट्टी रोड में शनिवार के दिन करीब तीन बजे हुई। जहां पर हादसा हुआ। उसी मकान के एक हिस्से में मृतक रितेश साह किराने की दुकान चलाता था। जख्मी मजूदर आदित्य कुमार और मनीष कुमार चट्टी रोड के ही रहने वाले हैं। छत गिरने की आवाज सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में मलबे को हटा का लोगों को रितेश, आदित्य और मनीष को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। जहां रितेश को चिकित्सकों ने मृत धोषित कर दिया। शनिवार को कुछ मजदूर रितेश साह पुराने और जर्जर मकान को तोड़ रहा था। इसी बीच घर के अंदर कुछ सामान लाने के लिए रितेश अंदर घुसा। तभी अचानक छत भरभरा कर गिर गया। जब तक रितेश संभलता छत उस पर गिर गया। इसी दौरान छत के टुकड़े पास में ही काम कर रहे आदित्य और मनीष पर गिर गया। जिससे दोनों मजदूर जख्मी हो गए।
मजदूरों ने रितेश को अंदर जाने से किया था मना
रितेश जब मकान के अंदर कुछ सामान लाने के लिए जा रहा था। तो दीवार तोड़ रहे मजदूरों ने उसे अंदर जाने से मना किया। लेकिन रितेश मजदूरों की बात अनसुनी करते हुए अंदर चला गया। तभी छत अचानक गिर गया। रितेश पर ही छत गिर गया। जिससे वह बेहोश गया है। छत की चपेट में दो मजदूर भी आ गए। हादसे के पास धटनास्थल पर लोगों की हूजूम उमड़ पड़ी। मृतक रितेश को 4 साल की बेटी काव्या है। रितेश की मौत पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।