पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • क्रिकेट : सहरसा ने समस्तीपुर की टीम को 50 रनों से चटाई धूल

क्रिकेट : सहरसा ने समस्तीपुर की टीम को 50 रनों से चटाई धूल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाराणा प्रताप के 478वें जन्मोत्सव पर छात्र जदयू द्वारा आयोजित आयोजित टी-20 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में सहरसा ने समस्तीपुर को 50 रनों से हरा चैंपियन बनी। आईटीआई मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सहरसा की टीम निर्धारित 16 ओवरों मे 130 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। सहरसा की ओर से सन्नी ने सबसे अधिक 40 रन बनाए जबकि सानू सिंह ने 39 रन बनाए। जवाब में 131 रनों का पीछा करने उतरी समस्तीपुर की टीम सहरसा के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई। जिसके कारण पूरी टीम मात्र 80 रन पर ही पैवेलियन लौट गई। समस्तीपुर की ओर से राजू ने सबसे अधिक 22 रन बनाए। इस तरह सहरसा की टीम ने इस मैच को 50 रनांे से जीत कर टूर्नामेंट की चैंपियन बनी। बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए सानू को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज दिया गया।

बेहतर बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने वाले सानू को मिला मैन आॅफ द मैच

विजेता टीम को मिला 15 हजार का पुरस्कार

इससे पहले फाइनल मैच का उद्घाटन नगर विधायक अमिता भूषण ने दोनों टीमांे के सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर आर्यभट्ट निदेशक अशोक कुमार सिंह अमर, बाइट कम्प्यूटर के निदेशक संजय कुमार, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ रंजन चौधरी, लोहियानगर ओपी प्रभारी मुकेश पासवान, गोपाल, वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीलम पोद्दार, डा. मुरारी मोहन, धीरज रंजन, वार्ड पार्षद परमानंद सिंह, रतनेश कुमार टुल्लु, रवी, समिर सिंह चैहान, प्रदीप क्षत्रीय सहित अन्य लोग मौजूद थे। टूर्नामेंट में विजेता टीम को 15 हजार और उप विजेता टीम को 10 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए आयोजक गौरव सिंह राणा को वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीलम पोद्दार ने तलवार भेंट की।

खबरें और भी हैं...