शहर में बेखौफ बदमाशों ने नगर थाना के पास शनिवार के दिन पत्रकार हरेराम दास को पिस्टल सटा कर जान से मारने की धमकी दी है। बाइक सवार तीन हथियारबंद बदमाशों का दुस्साहस देखिये नगर थान के पास ही दिनदहाड़े भीडभाड़ वाले इलाके में वारदात को अंजाम देकर आराम से चलते बने। आईबीए न्यूज नेटवर्क और टुडे बिहार झारखंड बिहार के ब्यूरो चीफ हरेराम दास ने इस संबंध में नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि दोपहर पौने एक बजे हरेराम दास अपने कैमरामेन के साथ न्यूज कवर कर बाइक से सदर अस्पताल की ओर जा रहे थे।
जब वे उत्पाद विभाग के आॅफिस के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने गाली गलौज करते हुए उनकी बाइक को रोका। बाइक से दो बदमाश कमर से पिस्टल निकाला और एक बदमाष ने हरेराम दास को एक थप्पड़ मारा। इसके बाद गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। फिर तीनांे बदमाश भाग गए। नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जिस बाइक से बदमाश थे। वह बाइक रिफाइनरी सहायक थाना क्षेत्र के केशावे निवासी मुन्ना कुमार सिंह के नाम से निबंधित है। पुलिस जल्द ही बदमाशों को गिरफतार कर लेगी।