जीडी काॅलेज परिसर में हिंदू जागरण मंच द्वारा शनिवार को नाथूराम गोडसे की जयंती मनाई गई। काॅलेज परिसर में परीक्षा समाप्त होने के बाद हिंदू जागरण मंच के 15 कार्यकर्ता जुटे और फाॅर्म भरने वाले काउंटर के पास नाथूराम गोडसे की तस्वीर एक टेबुल पर रखा और बैनर लगाकर पुष्पांजलि की। मंच के विभाग संयोजक अवनीश सिंह ने कहा कि नाथूराम गोडसे राष्ट्रवादी थे। जिन्होंने हिंदू समाज पर आए खतरे को देखते हुए गांधी की हत्या की थी। उन्होंने कहा कि गांधी देश को कमजोर करने का काम किया था। संचालन करते हुए अभिषेक राय ने कहा कि गोडसे आंदोलनकारी थे। इस अवसर पर हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष विष्णु देवा ने अपने विचारों को रखा।