पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • पल पल बदला भाजपा कार्यकर्ताओं का मूड, सुबह सत्ता में आने की थी खुशी... लेकिन शाम में जश्न मनाया बड़ी पार्टी बनने का

पल-पल बदला भाजपा कार्यकर्ताओं का मूड, सुबह सत्ता में आने की थी खुशी... लेकिन शाम में जश्न मनाया बड़ी पार्टी बनने का

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्नाटक चुनाव के परिणाम में 11 बजे भाजपा का 113 का आंकड़ा छूता देख कार्यकर्ताओं ने 2 बजे जश्न मनाने का एलान तो कर दिया, लेकिन समय जैसे-जैसे बीतता गया पार्टी की सीट घटती गई। 108 के बाद 106 और अंत में पार्टी की सीट 104 पर अटक गया। जैसे ही जेडीएस को कांग्रेस के समर्थन का एलान हुआ भाजपा कार्यकर्ता परेशान हो गए। हालांकि कार्यकर्ताओं ने उत्साह दिखाते हुए जश्न का कार्यक्रम बरकरार रखा। जिसके बाद बड़ी पार्टी के रूप में उभरने पर मंगलवार को नगर थाना चौक पर जश्न मनाया। जश्न को लेकर एक बजे से ही भाजपा कार्यकर्ता सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह उर्फ कुमार साहेब के कार्यालय में जुटने लगे। और टीवी स्क्रीन पर टकटकी लगाये रहे। तीन बजे तक 108 से भाजपा की सीट बढते नहीं देख टीवी देख रहे जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का नारा सबका साथ-सबका विकास और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बूथ प्रबंधन के बदौलत बड़ी पार्टी बने है। इससे तो जश्न मनाना बनता ही है। जिसके बाद सभी थाना चौक के समीप सड़क पर नारा लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई। मौके पर मोदी भक्त श्रवण साह हनुमान का रूप धारण कर जश्न में शामिल हुए।

राजनीति की रंगत

कर्नाटक चुनाव के परिणाम के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ता गया, कार्यकर्ताओं ने नेताओं को दी बधाई

प्रमुख कार्यकर्ता हुए शामिल

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता मिथलेश कुमार सिंह, डॉ. सुरेश राय, जिला उपाध्यक्ष उषा रानी, अनिल भारती, अमरेश कुमार, जिला महामंत्री कृष्णमोहन पप्पू, जिला मंत्री सीताराम सिंह,कुंदन भारती, मीडिया प्रभारी शुभम कुमार, मनोज वत्स, रूपेशमणि सिंह, अवधकिशोर सिंह, आशा सिन्हा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष शशिकान्त दास, देवानंद कुशवाहा, कृष्णमोहन उर्फ झामलाल, आलोक कुमार बंटी, सौरभ कुमार गुप्ता, अमरेश कुमार,राजकिशोर सिंह, रामकुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...