सड़क का 1.73 करोड़ में हुआ टेंडर 70 दिन बाद भी नहीं शुरू हुआ काम
आठ साल के लंबे इंतजार के बाद जिस बन्द्वार पथ के निर्माण के लिए एक करोड़ 73 लाख में टेंडर हुआ था, 70 दिन बाद भी उसकी स्थिति आठ वर्ष पहले वाली ही है। पथ निर्माण विभाग ने दावा किया था कि मार्च में ही सड़क का निर्माण शुरु कर दिया जायेगा।
मई में भी सड़क निर्माण की की सुगबुगाहट नहीं दिख रही है। मालूम हो कि माधुरी ढ़ाला से वन्द्वार पथ पिछले आठ वर्ष से काफी जर्जर था। जिसके बाद पथ निर्माण विभाग द्वारा 12.4 इंच चौड़ा और 4.3 किलोमीटर लंबे इस सड़क पर पीसीसी करने के लिए एक करोड़ 73 लाख स्वीकृत दी गई। टेंडर होने के बाद नगर विधायक अमिता भूषण ने पिछले 14 मार्च को इस सड़क का शिलान्यास भी किया। लेकिन शिलान्यास के 70 दिन बाद भी सड़क निर्माण कार्य शुरू नही हो सका है।
एक सप्ताह में शुरू होगा
विधायक अमिता भूषण ने बताया कि उक्त संबंध में विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी से बात हुई है एक सप्ताह के अंदर उक्त रोड में काम शुरु कर दिया जायेगा।
अभी तक जर्जर सड़क पर चलने की है मजबूरी।
लोगों में विधायक के प्रति बढ़ा आक्रोश
अब जब शिलान्यास के बाद भी इस सड़क का काम शुरू नही होने के कारण क्षेत्र की जनता का नगर विधायक प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। गोल्डेन पाठक, राजेश कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि विधायक के प्रति इस क्षेत्र के लोगों में जो विश्वास था वह अब खत्म होने लगा है। साथ ही कहा कि अगर इस बरसात में सड़क न बना तो अगली बार लोकसभा और विधानसभा के चुनावों का बहिष्कार यहां की जनता करेगी।
बरसात में बंद हो जाती है
रजौड़ा से एक किमी आगे एसएच 55 से सटे माधुरी ढ़ाला से वनद्वार जाने वाली यह सड़क बरसात के समय बड़े गाड़ियों के लिये बंद हो जाती है। सड़क इतनी जर्जर है कि इस रास्ते में रोज बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। सड़क इतनी महत्वपूर्ण है कि इसी के रास्ते लोग वनद्वार, अझौर,परना चांदपुरा तक रोज आते जाते हैं।