पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • माकपा और माले ने शहर में निकाला प्रतिरोध मार्च कहा ममता बनर्जी ने की लोकतंत्र की हत्या

माकपा और माले ने शहर में निकाला प्रतिरोध मार्च कहा ममता बनर्जी ने की लोकतंत्र की हत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा में मारे गए राजनीतिक कार्यकर्ता के विरोध में मंगलवार को माकपा एवं माले ने संयुक्त रूप से प्रतिरोध मार्च निकाला और शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर नुक्कड़ सभा किया। ट्रैफिक चौक पर सभा को संबोधित करते हुए माले के पूर्व जिला सचिव चंद्रदेव वर्मा ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार पुरी तरह गुंडागर्दी पर उतड़ गई है। जिसके कारण 34 फीसदी सीट पर तो उसके लठैतों ने पर्चा ही भड़ने नहीं दिया। साथ ही चुनाव के दौरान पुरी तरह हथियार के बदौलत गुंड़ागर्दी और माकपा कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है। वहीं माकपा के पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बंगाल में ममता राज में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। और पुरी तरह अराजक स्थिति राज्य में कायम है। उन्होंने कहा कि माकपा ममता बनर्जी के खिलाफ आंदोलन करेगी। इस अवसर पर माकपा जिला सचिव सुरेश यादव, माले जिला सचिव दिवाकर कुमार, माकपा नेता अजनी कुमार सिंह, राजेश श्रीवास्तव, रामाशीष राय, सूरज रजक, सुरेश प्रसाद सिंह, विनीताभ सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...