पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • राजस्थान से मंगाई गई 60 लाख की शराब जब्त

राजस्थान से मंगाई गई 60 लाख की शराब जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगूसराय पुलिस को अब तक की सबसे बड़ी शराब की खेप बरामद करने में सफलता मिली है। पुलिस ने मुफसिल थाना क्षेत्र के जिनेदपुर गांव के पास एक चिमनी के नजदीक से 518 कार्टन विदेशी शराब जब्त किया है।

बरामद शराब की कीमत 60 लाख बताई गई है। पुलिस ने पास ही एक राजस्थान रजिस्ट्रेशन नम्बर की ट्रक भी बरामद की है। इसी ट्रक से शराब मंगाई गई थी। तस्करों ने ट्रक से शराब का कार्टन उतार लिया था। अब वे शराब को कहीं शिफ्ट करते। तभी पुलिस ने छापेमारी कर शराब को जब्त कर लिया। हांलाकि सभी तस्कर मौके से भागने में सफल रहे हैं। एसपी आदित्य कुमार को सोमवार की रात जिनेदपुर के पास शराब की बड़ी खेप आने की खबर मिली। इसी सूचना पर उन्होंने एएसपी मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया। छापेमारी टीम में मुफसिल थानाध्यक्ष लालामोहन सिंह और नीमाचांदपुरा थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा थे।

बांसवाड़ी से 33 कार्टन विदेशी शराब मिली

बेगूसराय|
रजौड़ा गांव में मंगलवार को पुलिस ने गोंगु सिंह के बांसवाड़ी से 33 कार्टन विदेशी शराब जब्त किया है। मुफसिल थानाध्यक्ष लालमोहन सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी कर शराब को जब्त किया गया है।

खबरें और भी हैं...