पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अपहरण के 13 घंटे बाद रिहा हुआ रोहित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एफसीआई ओपी के नगर परिषद बीहट वार्ड जलेलपुर टोला निवासी शंकर सिंह के पुत्र रोहित कुमार का अपहरण दिनदहाड़े 4 से 5 की संख्या में अज्ञात अपराधियों ने कर लिया। जिसके बाद रोहित के परिजनों और स्थानीय पुलिस के लिए उसकी बरामदगी को लेकर मामला उलझता चला गया। हालांकिं पुलिस ने अपहृत रोहित को 13 घंटे बाद अपराधियों की चंगुल से मुक्त करा लिया। जानकारी के अनुसार, जलेलपुर टोला निवासी शंकर सिंह का 24 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार शुक्रवार को जलेलपुर टोला स्थित माता शीतला मंदिर के समीप बजरंगवली मंदिर पर साफ सफाई कर रहा था। इसी बीच चार पांच की संख्या में टेवेरा गाड़ी पर सवार हथियार से लैस अपराधियों ने हथियार के बल पर मारपीट करते हुए रोहित का अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद अपराधी छह नम्बर रेलवे गुमटी गढहारा , बरौनी ब्लॉक चौक, जीरोमाइल, बीहट, राजेंद्र पुल होते हुए पंचमहला ले जाकर गंगा पार किया। पुलिस को दिये फर्द बयान में रोहित ने बताया कि नाव से गंगा पार करते अपराधियों ने तीन बार गंगा को आर-पार किया। इस दौरान नाव पर ही मछली बनाकर खाना खाया और कई चक्र हवाई फायरिंग भी किया और फोन से परिजनों को बात कराकर एक लाख फिरौती की मांग करता रहा। अपराधियों ने इस बीच रोहित के साथ काफी मारपीट भी की। वहीं दूसरी ओर एफसीआई ओपी पुलिस ने जानकारी मिलते ही अपराधियों की छानबीन शुरू कर दी। रोहित की सकुशल बरामदगी व अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी के लिए पुुलिस ने योजना बनाते हुए एक व्यक्ति की गिरफ्तारी कर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने रोहित की बरामदगी को लेकर सर्च अभियान तेज कर दिया जिसके बाद अपराधी के पिता को थाना लाकर पुलिसिया लहजे में पूछताछ शुरू की गई। जिसकी जानकारी मिलते ही अपराधियों ने रोहित को हेमरा चौक पर लाकर छोड़ दिया। जहां से रोहित किसी तरह भागकर अपने घर आया और इसकी जानकारी स्थानीय थानाध्यक्ष ज्योति कुमार को दी।

रोहित से बातीचीत करते पदाधिकारी।

अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापेमारी

सकुशल बरामदगी की सूचना पाकर रोहित के घर पहुंचकर रोहित को पुलिस ने अपनी सुरक्षा में लेकर प्राथमिक इलाज के लिए बरौनी पीएचसी लाया जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष एफसीआई ज्योति कुमार ने बताया की रोहित के पिता शंकर सिंह के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...