बेगूसराय|मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वाजितपुर निवासी हेमंत पासवान की प|ी कंचन देवी ने एसपी से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि कुछ माह पहले उनके पड़ोसी कुंदन पासवान और उसके दोस्तों ने उनके घर से डेढ़ लाख रुपए समेत जेवरात चुरा लिया था। इसकी एफआईआर दर्ज है। इस केस में कुछ दिनों पूर्व अभियुक्तों का बेल नहीं मिला। इससे नाराज बदमाशों ने उनके साथ मारपीट और दुव्र्यवहार किया। इस वारदात की भी एफआईआर दर्ज है। आरोपी लगातार उन्हें सपरिवार जान से मारने की धमकी दी है।