पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • बदमाशों ने राजमिस्त्री को गला दबा कर मारा

बदमाशों ने राजमिस्त्री को गला दबा कर मारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजमिस्त्री कंपनी तांती का शव पुलिस ने शनिवार की अहले सुबह खेत से बरामद किया। बदमाशों ने कंपनी तांती की पहले जम कर पिटाई की। फिर उसके गले में फंदा लगा कर उसे मार डाला। मृतक सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र के चांदवारा गांव का रहने वाला था। मृतक के घर से आधा किलोमीटर दूर जोते हुए खेत से कंपनी तांती का शव मिला है। मृतक के भाई कर्मचारी तांती ने बताया कि मेरा भाई कंपनी तांती राजमिस्त्री का काम करने के बाद शुक्रवार की शाम 6 बजे घर पर आया। घर आने के बाद उसने अपना मोबाइल चार्ज में लगा दिया। करीब साढ़े 6 बजे मेरे भाई के मोबाइल पर किसी अनजान व्यक्ति का फोन आया। तो मेरे भाई की प|ी ने काॅल रिसीव किया। काॅल करने वाला ने कुछ भी नहीं बोला। इसके बाद उसने मोबाइल अपने पति को दे दिया। उक्त काॅल से बातचीत करने के बाद कंपनी बिना कुछ कहे हुए घर से निकल गया। रात को वापस नहीं आया तो अपने स्तर से खोजबीन की। लेकिन कुछ भी पता नहीं चला।

खबरें और भी हैं...