पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • एनएसयूआई ने जीडी काॅलेज में गंगा जल से किया शुद्धिकरण

एनएसयूआई ने जीडी काॅलेज में गंगा जल से किया शुद्धिकरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती सोमवार को एनएसयुआई ने जीडी काॅलेज मे मनाया। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने काॅलेज परिसर में गंगा जल छिड़ककर शुद्धिकरण किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि काॅलेज परिसर में नाथूराम गोडसे की जयंती हिंदू जागरण मंच द्वारा मनाए जाने से अशुद्ध हो गया है। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने चारों ओर गंगा जल छिड़कते हुए नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने फार्म काउंटर के समीप स्व राजीव गांधी की तस्वीर रख माल्र्यापण किया। मौके पर एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार ने कहा कि गोडसे बापू का हत्यारा है। इस अवसर पर जीडी काॅलेज छात्र संघ के अध्यक्ष प्रिंस कुमार ने प्राचार्य से हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं पर एफआईआर करने की मांग की।

मौके पर जिला सचिव राहुल कुमार, पवन कुमार, जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि ओमप्रकाश, प्रिशव कुमार, अमन कुमार, मोहन कुमार, आदित्य कुमार, शम्भू कुमार, नवीन कुमार आदि मौजूद थे।

राजीव के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता

कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्र्याण किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। कम्प्यूटर शिक्षा उनकी बड़ी उपलब्धि में शामिल है।

प्रमुख नेता हुए शामिल

मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शांति स्वामी, रामस्वरूप पासवान, विनोद महतो, राजदेव सिंह, सावर कुमार, अशोक राय, रमाकांत पासवान, प्रमिला देवी, मो. इरस्साद राजा आदि शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...