पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • 27 विभागों के कर्मचरियों के साथ शाम्हो पहुंचे डीएम, सुनीं समस्याएं

27 विभागों के कर्मचरियों के साथ शाम्हो पहुंचे डीएम, सुनीं समस्याएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सोमवार को बेगूसराय प्रशासन के द्वारा एक अनोखा पहल किया गया जिले के सबसे सुदूर प्रखंड साम्हों में लोगों की समस्याओं को सुनने जिले के 27 विभागों के पदाधिकारियों के साथ कल्याण सिंह उच्च विद्यालय के प्रांगण में 27 स्टाॅल लगाए। जहां उन्होने प्रखंड के तीनों पंचायतों के लोगों को आमंत्रित किया। प्रशासन और आम लोगों के बीच समन्वय बना रहे इसके लिए वे खुद विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ सभी 27 स्टाॅल पर जाकर लोगों की समस्याओं को सुने जहां उन्होने कुछ लोगों का आवेदन लेकर कार्रवाई कर आश्वासन दिया तो कुछ मामलों का आॅन द स्पाॅट निराकरण भी किया। पहली बार इस तरह के लोागों की शिकायत सुनने के लगाए गए इस कैम्प में क्षेत्र के काफी लोग कैम्प में पहुंचे। कैम्प में सबसे ज्यादा संख्या वैसे लाभुकों की थी जिसे सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न पेंशन योजना, इंदिरा आवास और शौचालय योजना का लाभ नही मिल पा रहा है। डीएम ने सभी का आवेदन लेकर संबंधित पदाधिकारी से वही रिपोर्ट मंगवाई और जिसके समस्याओं का समाधान संभव था वहीं कर दिया।

स्टाॅल के निरीक्षण के दौरान डीएम को चापाकल खराब होने की शिकायत मिली । जिसपर डीएम ने तुरंत खराब चापाकल की मरम्मत करवाई । साथ ही संबंधित पदाधिकारी को सात निश्चय योजना अंतर्गत आरर्सेनिक प्रभावित ईलाकों का डीपीआर तैयार कर जल्द से जल्द मुख्यालय भेजने का निर्देश दिया। साथ ही सहायक अभियंता और जेई बेगूसराय, मटिहानी, बछवाड़ा से इस संबंध में जानकारी ली।

बाल विकास परियोजना मटिहानी, शाम्हो अकहा कुरहा के शिविर में मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना अंतर्गत 31 लाभुकों के बीच डीएम ने बांड वितरित कर इसकी शुरूआत की। इसी स्टाॅल पर प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के तहत 15 लाभार्थियों का आवेदन शिविर में भरा गया। जबकि पांच लाभार्थियों का जन्म मृत्यु पंजीकरण किया गया। वहीं परवरिश योजना अंतर्गत दो का आवेदन प्राप्त किया गया।

किसी भी आपदा से निबटने को लेकर डीएम ने कैम्प में ही इससे सबंधित जानकारी दी। साथ ही जागरुकता के लिए पंपलेट, कैलेंडर आदि का वितरण किया। इसके अलावे संबंधित पदाधिकारी को जन शिकायत के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

स्टॉल पर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी

कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजना जैसे सात निश्चय, अर्थिक हल युवाओं को बल, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा योजना, लोक सेवा का अधिकार, आरटीपीएस, जीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण,जनवितरण आदि योजनाओं की विस्तृत जानकारी कुल 27 विभागों द्वारा स्टॉल लगा कर दी गयी। साथ ही उपस्थित लोगो की समस्याओं का हल तत्काल किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा मंच से लोगों को संबोधित करने के बाद अलग-अलग विभाग के द्वारा लगाए स्टालों का जायजा लिया तथा लोगो को उसके लाभों की जानकारी दी। डीएम ने लोगों को भरोसा दिलाया कि आपके हर समस्याओं को दूर करने को लेकर हर संभव प्रयास किया जाएगा और सभी शिकायतों को का त्वरित निष्पादन भी किया जाएगा। उन्होनें युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्य मंत्री सात निश्चय, स्वयं सहायता भत्ता एवं कुशल युवा कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन कराया गया। इस मौके पर जिला परिषद पुष्पा देवी के प्रतिनिधि मनोज कुमार, एसएस बरारी दो पंचायत की मुखिया पम्पम देवी प्रतिनिधि रणधीर कुमार उर्फ नुनू सिंह, प्रखंड प्रमुख व अन्य सैकडों जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे।

ये रहे मौजूद

प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में मौजूद डीएम को जिला परिषद् प्रतिनिधि मनोज कुमार, मुखिया प्रतिनिधि रणधीर कुमार सहित सभी मुखिया, प्रखण्ड प्रमुख आदि के द्वारा एक ज्ञापन दिया गया।ज्ञापन में किसानों, मजदूरों, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पानी आदि समस्याओं से संबंधित 25 सूत्री मांग की गयी। जिसमें खरीफ फसल की सुरक्षा हेतु अकबरपुर के कोयलवा ढाब और शाम्हो के जगौली ढाब में सुरक्षा तटबन्ध का निर्माण, शाम्हो-नेपाल पथ के बीच गंगा नदी पर आरसीसी पुल का निर्माण, प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय भवन का निर्माण, क्षेत्र में पशु अस्पताल की व्यवस्था, केसीसी धारक किसानों का 2016 के बाढ़ फसल क्षति पूर्ति बीमा का भुगतान आदि शामिल है।

स्टॉल पर आने वाले लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए अफसरों को दी नसीहत।

खबरें और भी हैं...