बेगूसराय | लोहियागनर निवासी रिफाइनरीकर्मी विकास मोहन सिंहा के आवास का ताड़ा तोड़ का बदमाशों ने 50 हजार रुपए और डेढ़ लाख की जेवरात चुरा ली। यह वारदात 20 मई की रात उस वक्त हुई जब घर में कोई नहीं था। बदमाशों ने तीसरी मंजिल में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरी हुए सामानों में 50 हजार रुपए, 4 पीस सोने का झुमका, एक पीस बाली, इन्वर्टर और चांदी के जेवरात शामिल हैं। पीड़ित विकास मोहन सिंहा ने बताया कि वे 19 मई की सुबह अपने नाती का जन्मदिन मनाने के लिए पटना गए थे। 21 मई की सुबह उनके भांजे ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि घर में चोरी हो गई है। लोहियानगर ओपी प्रभारी मुकेश कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।