बेगूसराय| एमटीएफ द्वारा दिनकर कला भवन के मुख्य द्वार पर निर्देशक ने गड्ढ़ा की प्रस्तुति की गई। नुक्कड़ नाटक गड्ढ़ा वर्तमान समय के मानव मूल्य तथा संवेदनाओं के गिरते स्तर पर आधारित था। निर्देशक ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिखाया कि एक व्यक्ति गड्ढ़ा में गिरा है जिससे विद्यार्थी, एजेंट, पंडित, पुलिस, पत्रकार बारी-बारी से सवाल करते हैं और चले जाते हैं। लेकिन गड्ढ़े में गिरा हुआ व्यक्ति को कोई निकालता नहीं है। नाटक में अमीषा राज, अमरजीत कुमार, हर्षवर्द्धन, संजीव कुमार मौसमी कुमारी, राहुल कुमार सहित आदि कलाकारों ने भूमिका अदा की।