पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विवाहिता ने फंदा से झूलकर दी जान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगूसराय | नीमांचांदपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुरा निवासी चंदन पासवान की 28 वर्षीया प|ी संतोला देवी ने सोमवार की दोपहर फंदे से झूल की जान दे दी। परिजनों ने बताया कि संतोला देवी ने बच्चों को दोपहर का खाना खिलाकर सुला दिया। फिर धोती का फंदा बना कर घर की कुंडी से झूल गई। कुछ देर बाद जब सो रहे बच्चे जगे तो उन्होंने मां को फंदे से झूलता हुआ देखा। तो बच्चों ने शोर मचाया। इससे लोगों की भीड़ जुट गई। मृतका का पति चंदन पासवान परदेस में मजदूरी करता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पातल भेज दिया। नीमाचांदपुरा थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि अभी तक परिजनों ने कुछ भी नहीं लिख कर दिया है। प्रथम दृष्टया लगता है कि उसने आत्महत्या की है।

खबरें और भी हैं...