बेगूसराय | पत्रकार हरेराम दास को धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी मुन्ना कुमार सिंह को शनिवार की देर रात गिरफ््तार कर लिया। आरोपी रिफाइनरी ओपी क्षेत्र के केशावे गांव का रहने वाला है। नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जिस बाइक पर सवार होकर बदमाशांे ने हरेराम दास को धमकी दी थी वह बाइक मुन्ना कुमार सिंह की है। इसलिए पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। धमकी देने में शामिल बदमाश गिरफ्तार किए गए युवक का भतीजा है। एसपी आदित्य कुमार ने बताया कि मामला गंभीर है। आरोपियों की गिरफतारी के लिए टीम बनाई गई है। गिरफ्तार बाइक मालिक को जेल भेजने का आदेश दिया गया है।