बेगूसराय | मेरे निर्दोष पुत्र अनिल कुमार को सिंघौल पुलिस ने शराब तस्कर बना दिया है। जबकि मेरा पुत्र इस कांड में पूरी तरफ निर्दोष है। यह शिकायत बलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर निवासी निरंजन सिंहा ने सोमवार को एसपी से की है। पीड़ित का कहना है कि इसी साल 15 मार्च को पुलिस ने नागदह गांव में एक लावारिस एंबेसडर कार से शराब जब्त किया था। उक्त कार से एक पर्स मिला थां जिस पर्स में मेरे पुत्र का आधार कार्ड, एटीएम और अन्य कागजात थे। उनका कहना है कि पिछले साल मेरे पुत्र का पर्स खो गया था। पर्स में वोटर आई कार्ड, आधार कार्ड और एटीएम आदि था। इसका सनहा कोर्ट में दिया गया था। पुलिस ने सिर्फ आईडी कार्ड के आधार पर उनके पुत्र को अभियुक्त बना दिया गया है जो सरासर गलत है। पीड़ित का कहना है कि मेरा पुत्र नियोजित शिक्षक है। एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।