सिटी रिपोर्टर| चेरियाबरियारपुर
मध्य विद्यालय मेहदाशाहपुर के सभाकक्ष में रविवार को स्वास्थ्यकर्मियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सोशल निदान एजुकेशन एंड हेल्थ एसोसिएशन द्वारा किया गया था। शिविर में उपस्थित पंचायत तथा प्रखंड कर्मियों को उनके कार्यों के बारे में प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षक के रूप में वहां मौजूद समस्तीपुर जिले के डीएचए डाॅ. बिमलेश कुमार पासवान ने प्रशिक्षु कर्मियों को सजगता से अपने कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्राथमिक उपचार से संबंधित दवाईयों के वितरण व इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
शिविर की अध्यक्षता कर रहे मकसूद अंसारी ने बताया कि शिविर में बेगूसराय जिले के सभी पीएचए तथा बीएचए को प्रशिक्षण दिया गया है। मौके पर निरंजन कुमार, संत कुमार प्रभाकर, विलास राव भारती, नसरीन खातून, पिंकी देवी, नेहा कुमारी, बबिता देवी, सुशीला देवी आदि मौजूद थी।
शिविर में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।
जांच शिविर में तीन सौ मरीजों का हुआ नेत्र जांच
बछवाड़ा| प्रखंड क्षेत्र के गोधना पंचायत के दरगहपुर गांव के सरकार भवन में रविवार को पंचायत के मुखिया के नेतृत्व में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान डॉ. राजू रंजन कुमार और डॉ. दिनेश कुमार चौधरी ने करीब तीन सौ लोगांे का नेत्र जांच किया। मरीजों को जरूरत के हिसाब से मुफ्त में दवा वितरण किया गया। डॉ. राजू रंजन ने बताया कि जांच के दौरान 50 रोगी को आंख के ऑपरेशन के लिए निबंधन किया गया है। जिसका ऑपरेशन 25 मई को किया जाएगा। शिविर में पंचायत मुखिया सुमंत कुमार, मनोज चौधरी, नंदन कुंवर, राकेश रौशन, देवेन्द्र सहनी जय जय राम कुंवर, सुनील कुंवर, सुजीत सहनी समेत रोगी जानकी देवी, पार्वती देवी, किशो पासवान आदि उपस्थित थे।