पुलिस से बचने के लिए बस में छुपाए थे चोरी के दो लैपटाॅप, पुलिस को मिला
बेगूसराय| पुलिस को चकमा देने के लिए शातिर कथित चोर घोलटा उर्फ मंटू ने चोरी की दो लैपटाॅप को बस के अंदर छुपा कर रख दिया था। घोलटा की ही निशानदेही पर नगर थाना की पुलिस ने हरहर महादेव चौक पर गैरेज में खड़ी बस के अंदर से चोरी के दो लैपटाॅप, आईडी कार्ड और आधार को बरामद किया है। रविवार को पुलिस घोलटा को अपने साथ हरहर महादेव चौक पर ले जाकर चोरी के सामानों को जब्त किया। नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी स्टेशन रोड में किराया के मकान में रहता है। वह खगड़िया जिला के गंगौर का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि आरोपी पेशेवर चोर है। चोरी के आरोप में घोलटा कई बार जेल जा चुका है।