पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रक की ठोकर से दो बाइक सवार घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंझौल| नित्यानंद चौक पर सोमवार की सुबह एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गए। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार मंझौल पंचायत 2 निवासी रामकुमार शर्मा के पुत्र सुनील शर्मा तथा सिंघिया समस्तीपुर निवासी स्व. माखन शर्मा का पुत्र विनोद शर्मा घर से मंझौल बाजार की ओर जा रहा था। विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक नित्यानंद चौक पर अचानक गढ़पुरा की ओर मुड़ गया जिससे बाइक सवार ट्रक की चपेट में आकर जख्मी हो गए। दोनों जख्मियों को स्थानीय निजी क्लीनिक में इलाज के बाद एक जख्मी विनोद शर्मा को गंभीर हालत में बेगूसराय रेफर कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...