पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • 85वीं राज्य एथलेटिक्स में मेडल जीतने वाली खिलाड़ी सम्मानित

85वीं राज्य एथलेटिक्स में मेडल जीतने वाली खिलाड़ी सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के रिफाइनरी टाउनशिप स्थित कल्याण केन्द्र में रविवार की रात 85वीं राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ियों को जिला संघ के द्वारा सम्मनित किया गया। मलूम हो कि उक्त प्रतियोगिता में जिले के चार खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया। जिसे कल्याण केन्द्र मं टी-शर्ट,प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सह पूर्व एमएलसी तनवीर हसन और एथलेटिक्स की सीनियर खिलाड़ी रीना झा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष ने कहा कि बेगूसराय की धरती काफी उर्वर रही है। यहां के खिलाड़ियों में काफी प्रतिभा है जो राज्य ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विभिन्न खेलों में अपना पहचान बना चुके हैं। उन्होंने संघ के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से अपील किया कि हुए अपने मेहनत के बल पर बेगूसराय के खिलाड़ियों को ऐसी ट्रेनिंग दे कि वह राज्य नहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी अपना स्थान बना सके। वही एथलेटिक्स खिलाड़ी रीना झा ने कहा कि आज बेटियां सभी क्षेत्र में अपना पहचान बना रही है। जिले में पहली बार एथलेटिक्स में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों और मैनेजर को सम्मानित किया गया है यह गौरव की बात है। इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है। अगर इस तरह का अयोजन लगातार जारी रहा तो अभी 4 पदक प्राप्त हुए हैं भविष्य में यहां के खिलाड़ी 30 पदक प्राप्त कर सकते हैं।

एथलेटिक्स में जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए यह सम्मान पहली बार आयोजित किया गया है। जिसके लिए कल्याण केंद्र के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सचिव फुलेना रजक, अशोक कुमार सिंह, ललन कुमार, संजीव कुमार सिंह ने इसकी काफी सराहना की साथ ही कहा कि यह यह कदम बेगूसराय एथलेटिक्स के क्षेत्र में पानी डालने का काम करेगा। इससे पहले अतिथियों का स्वागत एथलेटिक्स संघ के जिला सचिव दीपक कुमार दीप ने किया। जबकि मंच संचालन कुंदन कुमार ठाकुर ने किया। सम्मान समारोह के दौरान पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी के अलावे वैसे खिलाड़ी जिसने राज्य में खेलों में अपनी सहभागिता दी है उसे भी सम्मानित किया गया। मौके पर पंकज कुमार पंडित, नंदन कुमार, रणधीर कुमार, विश्वजीत कुमार, मणिकांत कुमार, राहुल कुमार, संदीप कुमार, अशोक उपस्थित थे।

संघ के पदाधिकारियों के साथ सम्मानित की गई खिलाड़ी।

इन्हें मिला सम्मान

पटना के पाटलिपुत्र स्टेडियम में आयोजित 50वीं राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त करने वाली सोनाली कुमारी, ऊंची कूद में रजत पदक प्राप्त करने वाली अंजली कुमारी, लंबी कूद में रजत पदक प्राप्त करने वाली राम जानकी कुमारी और जैवलिन थ्रो में रजत पदक प्राप्त करने वाली शोभा कुमारी को यह सम्मान दिया गया। वही बालक वर्ग के कोच में चंदन कुमार, बालिका के कोच दीपक कुमार और टीम मैनेजर रंजीत कुमार को भी सम्मानित किया गया। इन सभी के अलावे राज्य तकनीकी पदाधिकारी के रूप में नंदन कुमार, बसंत कुमार, दीपक कुमार दीप को भी सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...