पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • फरछीवन को हरा साठा ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

फरछीवन को हरा साठा ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंसूरचक| प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय फरछीवन के मैदान में सोमवार को खेले गए क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में मेजबान फरछीवन को 22 रन से मात देकर साठा की टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया। युवा क्रिकेट क्लब फरछीवन के कप्तान अभिनव प्रकाश ने टाॅस जीत कर साठा टीम को बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया। साठा ने निर्धारित ओवर में 112 रन बनाए,जवाब में खेलने उतरी फरछीवन की टीम सभी विकेट खोकर 90 रन ही बना सकी। फाइनल में शानदार गेंदबाजी करने के लिए साठा के रवीश को मैन आफ द मैच और पूरे टूर्नामेंट में अच्छे खेल से सभी को प्रभावित करने वाले फरछीवन के कप्तान अभिनव प्रकाश को मैन आॅफ द सीरीज चुना गया। विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

आज से डाककर्मियों का अनिश्चित कालीन हड़ताल

बेगूसराय| डाक विभाग में कार्यरत डाककर्मी आज से कमलेशचन्द्रा कमेटी की सिफारिशों को लागू करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। हड़ताल को सफल बनाने के लिए अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ एवं अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ और एमटीएस कर्मियों की संयुक्त आम सभा आयोजित की गई। आमसभा की अध्यक्षता सुशील कुमार और युगल किशोर राय ने की। डाककर्मियों ने कहा कि जब तक हमारी मांगों को नहीं माना जाएगा तब तक हम सभी डाककर्मी हड़ताल पर रहंेगे। इस दौरान डाकघर, उप डाकघर और डाक संबंधित अन्य कार्य पूरी तरह से ठप रहेगा। आमसभा को जीडीएस सचिव अमरनाथ कुमार रंजीत, डाकिया एवं एमटीएस सचिव अजीत कुमार, विमल कुमार, प्रह्लाद राय, राम कुमार राय, अनिल शर्मा, अनिल मिश्रा ने संबोधित किया।

उपप्रमुख ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

खोदावंदपुर| उप प्रमुख नेतराम यादव ने स्थानीय सीओ के खिलाफ आगामी 24 मई को प्रखंड सह अंचल कार्यालय समक्ष भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है। उपप्रमुख श्री यादव ने इसकी लिखित जानकारी मंझौल एसडीएम, डीएसपी, स्थानीय बीडीओ एवं थानाध्यक्ष को दी है। पदाधिकारियों के दिए गए आवेदन में उपप्रमुख ने उनकी निजी जमीन का पर्चा काटने का आरोप सीओ पर लगाया है। सीओ ने मेरे निजी जमीन खाता-19,खेसरा-173, थाना 63 का पर्चा गलत निर्गत कर स्थानीय सीओ की सहमति से उसपर भवन निर्माण का कार्य करवाया जा रहा है। सीओ संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उपप्रमुख से उपर्युक्त जमीन का दस्तावेज बार-बार मांगे जाने पर भी उनके द्वारा दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवाया गया तथा बिना कागजात के ही जबरन जमीन मापी करवाने का दबाव बना रहे हैं।

खबरें और भी हैं...