- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna
- डंडारी में ताड़ी पीने के दौरान हुई गोलीबारी में घायल के बयान पर मामला दर्ज, एक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
डंडारी में ताड़ी पीने के दौरान हुई गोलीबारी में घायल के बयान पर मामला दर्ज, एक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बलिया| डंडारी थाना क्षेत्र के बलहा गांव स्थित बूढ़ी गंडक बांध के समीप शुक्रवार की शाम ताड़ी पीने के दौरान हुए आपसी झगड़े के बाद गोलीबारी में घायल युवक के बयान पर कांड संख्या दर्ज कर एक व्यक्ति को जेल भेजा गया है। ज्ञात हो कि गोलीबारी में बलहा निवासी सिंघेश्वर महतो का पुत्र राकेश कुमार उर्फ लालकेश्वर महतो जिसका इलाज बेगूसराय के निजी क्लीनिक मेें कराया जा रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि बताया कि घायल राकेश कुमार के बयान पर तीन नामजद एवं एक अज्ञात व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है। जबकि परिहार ओपी क्षेत्र के परिहारा निवासी उपेंद्र पासवान के पुत्र सुनील पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।