पटना के पाटलिपुत्र काॅम्पलेक्स में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में बेगूसराय को नौ स्वर्ण समेत कुल 19 पदक प्राप्त हुए। मालूम हो कि 20 मई रविवार को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स में आईएमए कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। बिहार कराटे संघ के तत्वावधान में आयोजित उक्त प्रतियोगिता में राज्य के 10 जिलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें बेगूसराय से 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें से विभिन्न भाग वर्ग में बेगूसराय के खिलाड़ियों ने 19 मेडल हासिल किया। जिसमें नौ स्वर्ण, 4 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद खिलाड़ियों के बेगूसराय पहुंचने पर जिला कराटे संघ द्वारा खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। कोच गोविंद कुमार ने इस अवसर पर कहा कि बेगूसराय के कराटे खिलाड़ी हमेशा से हर स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते रहे हैं। प्रतियोगिता की स्वर्ण पदक विजेता कविता ने तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना परचम दिखा चुकी है। खिलाड़ियों को स्वागत करने में अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंहा, संरक्षक रविन्द्र मनोहर, राजीव कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
पटना के पाटलिपुत्र काॅम्पलेक्स में आयोजित आईएमए कराटे प्रतियोगिता में बेगूसराय के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
बेगूसराय पहुंचने पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
किसे कौन सा मेडल मिला
सब जूनियर वर्ग में आंचल कुमारी और हाजरा खातून को स्वर्ण, जूनियर बालिका वर्ग में शिवप्रिया कुमारी को रजत, सीनियर बालिका वर्ग में कविता कुमारी को स्वर्ण, सब जूनियर बालक वर्ग में आदित्य राज को स्वर्ण, कुणाल को रजत और ओजश को कांस्य पदक मिला। वहीं जूनियर बालक वर्ग में आदर्श राज को स्वर्ण, धीरज कुमार को रजत और सुमित कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जबकि सीनियर बालक वर्ग में अभिषेक कुमार, बमबम कुमार, सत्यम कुमार और राजकुमार ने स्वर्ण जबकि संतोष कुमार, रवि कुमार और कृष्णदेव झा ने कांस्य पदक प्राप्त किया।