बेगूसराय| व्यवसायी मुकेश सिंह को गोली मार कर जख्मी करने की साजिश में शामिल सूरज कुमार को पुलिस ने नौलखा मंदिर के पास से लोडेड पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया। सूरज मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी ऐघु का रहने वाला है। नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 3 मई काे बाइक सवार 3 बदमाशों ने प्रमिला चौक के हाॅल के पास दुर्गा इंटरप्राइजेज के संचालक मुकेश सिंह को गोली मार कर जख्मी कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने सर्वोदय नगर के शुभम और मोहित को गिरफ्तार किया था। तब शुभम ने कहा था कि सूरज कुमार के कहने पर ही उसने व्यवसायी मुकेश पर जानलेवा हमला किया था।