बालू लदे ट्रैक्टर के चालक से लूटपाट करने व रंगदारी मांगने के आरोप में चार नामजद सहित दस अज्ञात पर बेलागंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
वाहन मालिक बेलागंज निवासी मो. आफताव आलम ने बेलागंज थाना में दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि गुरूवार की शाम मेरा दो ट्रैक्टर वाहन संख्या बीआर2एए-5493 और बीआर2एए-6897 जाहानाबाद जिला के सुल्तानपुर घाट से बालू लोड कर लौट रहा था। उसी दौरान जोगिया सिमरा गांव के पास थाना क्षेत्र के बरैनी गांव निवासी जितेन्द्र सिंह, जोगिया सिमरा निवासी सुधीर यादव, दीपू यादव, लालू यादव सहित दस अज्ञात लोगों ने मेरे दोनों वाहनों को रोका और चालक से रंगदारी की मांग करने लगे। चारों लोगों ने मेरे वाहन चालक से कहा कि अगर इस रास्ते से बालू लेकर जाओगे तो रंगदारी देना पड़ेगा।
लूटपाट के बाद बालू को गिरवा दिया
चालकों के मना करने पर उसके साथ लूटपाट करते हुए वाहन पर लदे बालू को वहीं गिरवा दिया। मो. आफताव आलम ने उल्लेख किया है कि अपराधियों ने लूटपाट के दौरान वाहन चालकों से 24000 रूपया नकद सहित गाड़ी का जक, रिंच आदि सामान लूट लिए। मामले के संबंध में बेलागंज थानाध्यक्ष बनारसी चैधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
चार नामजद सहित 10 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज