पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • अंचल अधिकारी के खिलाफ बेलागंज के चौकीदारों दफादारों ने दिया धरना

अंचल अधिकारी के खिलाफ बेलागंज के चौकीदारों-दफादारों ने दिया धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंचल अधिकारी द्वारा चौकीदार-दफादार का वेतन बनाने एवं अन्य कार्यों में पैसा मांगे जाने व उच्च अधिकारी को दिए आवेदन के बावजूद जांच नहीं होने से मंगलवार को बिहार राज्य चौकीदार दफादार पंचायत के बैनर तले प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया।

धरना का नेतृत्व कर रहे पंचायत के जिलाध्यक्ष अनिरूद्ध कुमार ने कहा कि अंचल अधिकारी बेलागंज द्वारा चौकीदारों के एसीपी कार्लबद्ध प्रोनत्ति का लाभ के लिए जिलाधिकारी के आदेश के बाद सेवा पुस्तिका अद्यटन कर नही भेजा गया। चौकीदारों व दफादारों के किसी तरह के कार्य करने के एवज में अंचल अधिकारी द्वारा पैसे की मांग की जाती है। जिलाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि शिकायत के बाद मगध आयुक्त द्वारा गृह विभाग के प्रधान सचिव को लिखित जानकारी दी गई है। इसके आलोक में जांच का आदेश जिलाधिकारी को दिया गया।

अंचलाधिकारी के विरोध में धरना पर बैठे चौकीदार।

खबरें और भी हैं...