हेल्पिंग ह्यूमन के सदस्यों ने किया विद्यालय दौरा
बेलागंज| पेयजल समस्या को लेकर हेल्पिंग ह्यूमन संस्था के सदस्यों ने मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय का दौरा किया। बेलागंज के प्राथमिक विद्यालय कोइरीबिगहा एवं मध्य विद्यालय धिंधौर बिगहा के निरीक्षण के दौरान पेयजल सहित कई अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव मिला। संस्था के सदस्य अभिषेक कुमार ने बताया क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षा व मूलभूत सुविधा के अभाव का रिपोर्ट जिलाधिकारी सहित अन्य उच्च अधिकारियों को देकर समाधान की मांग की जाएगी।