ऑटो की टक्कर से अधेड़ की मौत
बाढ़ | बेलछी थाना क्षेत्र के बैंक आॅफ बड़ौदा के समीप पैसा निकालने गए एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान 70 वर्षीय कारू राम के रूप में की गई है। घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि मृतक मंगलवार को बैंक से पैसा निकालने गया था। इसी बीच अनियंत्रित ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी।