पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • जनता दरबार लगाकर निपटाए गए भूमि विवाद के मामले

जनता दरबार लगाकर निपटाए गए भूमि विवाद के मामले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनता दरबार में फरियाद सुनते सीओ।

भास्कर न्यूज | बेलदौर

बेलदौर थाना में शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार में सीओ विकास कुमार ने जमीन विवाद के मामले निपटाए। शनिवार को आयोजित जनता दरबार में आधे दर्जन से अधिक नए आवेदन प्राप्त हुए। जनता दरबार में ढाढी गांव के वीरेंद्र बिहारी सिंह ने शिकायत की है कि गांव के ही विंदेश्वरी साह व उसके सहयोगियो के द्वारा उनके निजी जमीन पर कब्जा कर कर लिया गया है। इसी तरह रोहियामा के राजेश कुमार ने गांव के ही सुशीला देवी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके निजी जमीन पर घर बना वो घर बना रही हैं। इसे रोकने का उपाय किया जाए। सीओ ने सभी की शिकायतें सुन, दूसरे पक्ष को नोटिस किया है।

खबरें और भी हैं...