शनिवार को ई किसान भवन में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता एमओ घनानंद ने की। बैठक को संबोधित करते हुए एमओ ने सभी डीलर को निर्देश दिया कि वैसे लाभुक जिनका राशन कार्ड एवं आधार कार्ड के नाम में त्रुटि है वे लाभुकों का आधार कार्ड अपडेट करवाते हुए जमा करें। वहीं अंत्योदय योजना के लाभुकों का आरसीडी नंबर 10 दिनों के अंदर जमा कर दें। उन्होंने सभी डीलरों को निर्देश देते हुए कहा कि उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं पंचायत अनुश्रवण बैठक की छाया प्रति अविलंब कार्यालय में जमा कर दें, नहीं तो किरासन व राशन वितरण करने के बाद भी वितरण अवैध माना जाएगा।