पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जलकर में मछली मारने को लेकर विवाद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेलदौर | थाना क्षेत्र के कुम्हरैली चौड़ी जलकर में मछली मारने को लेकर रैयत एवं पट्टेदार के बीच तनाव उत्पन्न हो गया है। इसे लेकर मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री राजेश कुमार ने सीओ विकास कुमार को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक एक और मत्स्यजीवी सहयोग समिति के पट्टेदार मनोज साहनी द्वारा वर्षों से लगभग 15 एकड़ में फैली जलकर में मछली की शिकारमाही की जा रही है। जबकि, इसी गांव के कुछ महादलित नवीकरण में मिले जमीन की बात बताते हुए मछली मारने का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में अगर पट्टेदार एवं महादलितों के बीच शिकारमाही को लेकर चल रहे विवाद का निपटारा जल्द से जल्द नहीं किया गया तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। वहीं, सीओ विकास कुमार ने बताया कि सूचना मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...