पानीपुरी का ठेला देख खुद को रोक नहीं पाए प्रभारी मंत्री
पानीपुरी का ठेला देख खुद को रोक नहीं पाए प्रभारी मंत्री
झाबुअा | सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग खास तौर पर समाजसेवी ब्रजेंद्र शर्मा के साथ राजबाड़ा चौक पहुंचे। जब यहां पानीपुरी का ठेला लगा देखा तो खुद को रोक नहीं पाए और सीधे पानीपुरी खाने पहुंच गए। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया, विधायक शांतिलाल बिलवाल व कलसिंह भाबर, जिला महामंत्री प्रफुल्ल गादिया, नगर मंडल अध्यक्ष बबलू सकलेचा सहित अन्य नेता मौजूद थे।