पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेसीबी के पंजे पर 15 मिनट तक शव रखने के मामले में दो सप्ताह बाद भी जांच अधूरी

जेसीबी के पंजे पर 15 मिनट तक शव रखने के मामले में दो सप्ताह बाद भी जांच अधूरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीओपी दिलीपसिंह बिलवाल ने कुछ लोगों के बयान लिए

भास्कर संवाददाता | खरगोन

नवग्रह मेला मैदान परिसर में 3 मई को सोख्ता गड्ढे में लोहारी के लाइनमैन कमलसिंह रतनसिंह के शव को जेसीबी के पंजे मंे 15 मिनट तक रखने के मामले में पुलिस की जांच जारी है। संवेदनहीनता के मामले में करीब दो सप्ताह बाद भी पुलिस ने कुछ लोगों के बयान नहीं लिए हैं। एसपी डी कल्याण चक्रवर्ती ने एसडीओपी दिलीप बिलवाल को जांच अधिकारी नियुक्त किया था। अब तक जांच अधिकारी ने एसपी को रिपोर्ट ही नहीं दी है।

पुलिस की जांच में देरी से लगता है कि वह संवेदनहीनता का मामला नहीं मान रही है। लाइनमैन के शव को जेसीबी के पंजे पर 15 मिनट तक रखकर पंचमाना बनाने पर किसी को दोषी नहीं मान रही है।

जल्द रिपोर्ट देंगे

बयान लिए हैं। पीएम रिपोर्ट के कारण देरी हुई है। फिलहाल अवकाश पर हूं। सोमवार तक एसपी को रिपोर्ट देंगे। - दिलीप बिलवाल, एसडीओपी

खबरें और भी हैं...