पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस प्रशासन ने खोला प्याऊ घर सैकड़ों राहगीर बुझा रहे अपनी प्यास

पुलिस प्रशासन ने खोला प्याऊ घर सैकड़ों राहगीर बुझा रहे अपनी प्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेमेतरा|जिला पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार तीसरे साल सिटी कोतवाली के पास प्याऊ घर खोला गया है। इसमें जिला क्राइम ब्रांच के आरक्षक व ब्लड डोनेटर ग्रुप प्रमुख संदीप साहू का सहयोग सराहनीय है। प्याऊ घर का उद्घाटन 75 वर्षीय वृद्ध महिला फिरंता बाई ने किया। आरक्षक संदीप साहू ने कहा कि हिन्दू धर्म के अनुसार प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का काम है। पुलिस प्रशासन की ओर से कम्युनिटी पुलिसिंग की दिशा में प्याऊ घर खोलकर लोगों की सेवा की जा रही है। इस अवसर पर समाजसेवी ताराचंद माहेश्वरी, आरक्षक जगमोहन कुंजाम उपस्थित थे। संदीप साहू ने बताया कि इसके अंतर्गत प्याऊ घर में आम लोगों की जानकारी के लिए सूचना चस्पा की गई है।

खबरें और भी हैं...