पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टाफ नर्सों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई

स्टाफ नर्सों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
6 सूत्रीय मांगो को लेकर जिला अस्पताल समेत जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में पदस्थ स्टाफ नर्स बेमुद्दत हड़ताल पर चली गई है। इससे जिला अस्पताल व अन्य शासकीय अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। बेमेतरा जिले के सब सेंटरों में पदस्थ एएनएम के भरोसे जिला अस्पताल में चिकित्सीय सेवाएं संचालित हो रही है।

यहां 8 एएनएम को ड्यूटी पर लगाया गया है। छत्तीसगढ़ परिचारिका कर्मचारी कल्याण संघ के आह्वान पर शुक्रवार से स्टाफ नर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई है। हड़ताल का असर जिला अस्पताल में दिख रहा है। जिले में कुल 59 स्टाफ नर्स पदस्थ है। परिवीक्षा अवधि में काम करने वाली कुछ स्टाफ नर्स ड्यूटी कर रही है। हड़ताल में शामिल स्टाफ नर्स रेखा, आरती ने बताया कि इन प्रमुख मांगों को लेकर पिछले तीन वर्षो से कई बार प्रशासन को ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन मांगों पर ध्यान नही दिया जा रहा है। कोई भी मांग पूरी नही हुई है। इसलिए हड़ताल कर रहे है।

स्टाफ नर्सो की 6 सूत्रीय मांगें: स्टाफ नर्सो की प्रमुख 6 मांगों में समान प्रशिक्षण, समान कार्य और समान वेतन, 4600 ग्रेड पे, ग्रेड टू का दर्जा, समस्त नर्सिंग केडर के वेतनमान में वृद्धि, नर्सिंग एलाउंस छत्तीसगढ़ में प्रारंभ करने, 3-4 इंक्रीमेंट का लाभ समानता से देने, अंतिम नर्सिंग आॅफिसर पद नाम के लिए आदेश देने की मांग शामिल है। जिले की स्टाफ नर्से मांगों के समर्थन में राजधानी रायपुर में धरनास्थल ईदगाह भाठा में डटी हुई है। स्टाफ नर्सों ने मांगे पूरी होने तक काम पर नहीं लौटने की बात कही है।

खबरें और भी हैं...