डॉ. आंबेडकर दलितों के अधिकार के लिए हमेशा प्रयासरत रहे: योगेश
बेमेतरा|जोगी कांग्रेस के पदाधिकारियों ने वृद्धाश्रम में आंबेडकर जयंती मनाई। पार्टी के प्रदेश महासचिव योगेश तिवारी ने कहा कि डॉ भीमराव आंबेडकर विधि वेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीति और समाज सुधारक के रूप में लोकप्रिय हुए। उन्होंने दलित बौद्ध, आंदोलन को प्रेरित किया। दलितों के खिलाफ भेदभाव की विरुद्ध अभियान चलाया। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों को दे दिया। दलित व पिछड़ी जाति के हक के लिए उन्होंने कडी मेहनत की। वृद्धाश्रम व शासकीय चिकित्सालय में फल वितरण किया गया। कार्यक्रम में हरिकिशन कुर्रे, कांशीराम गर्ग संतोष चैहान, सुखचंद चतुर्वेदी, पंचम साहू, राजेश मारकण्डे, सिध्दांत तिवारी, विक्रम पटेल, राजकुमार ठाकुर, रूपराय गेन्ड्रे, जीवन गायकवाड़, अनिल धृतलहरे, भोला टंडन उपस्थित थे।