पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोबाइल वैन से देंगे बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी

मोबाइल वैन से देंगे बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़| राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्रदेशभर में चलाए जा रहे बाल विवाह प्रतिषेध अभियान के प्रचार प्रसार के लिए संभाग मुख्यालय से प्राप्त मोबाइल वेन वाहन को प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमंत कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

15 मई से 30 जून तक चलने वाले इस अभियान में मोबाइल वेन ताल्लुका विधिक सेवा समिति, निंबाहेड़ा, बेगूं, बड़ीसादड़ी, कपासन, रावतभाटा, गंगरार, डूंगला, राशमी, मंडफिया, भदेसर में भ्रमण करेगी। जहां मोबाइल वेन पर नियुक्त पैरालीगल वॉलेंटियर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, बाल विवाह में सम्मिलित होने वाले लोगों के लिए कानून में सजा के प्रावधानों के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान करेंगे। डीजे जैन सहित सीजेएम विशाल भार्गव, एसीजेएम द्वितीय शालिनी महर्षि, न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित दवे, पूर्णकालिक सचिव डा. महेंद्रसिंह के सोलंकी, न्यायिक कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष कैलाश चौधरी, अभिभाषक संघ अध्यक्ष प्रदीप काबरा, अधिवक्ता राजेंद्रसिंह राठौड़, ललित लढडा, बार संघ सचिव शैलेंद्रसिंह राव, जसवंत सिंह राठौड़, महेंद्रपाल सिंह, न्यायिक कर्मचारी उपस्थित थे।

मोबाइल वैन को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए डीजे जैन।

खबरें और भी हैं...