ट्रेन से कटकर युवक की मौत, मामला दर्ज
नदबई| बुधवार को 26 वर्षीय खांगरी निवासी यदुनाथसिंह उर्फ भुल्ली की खांगरी रेल्वे फाटक के पास ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक के पिता मोतीराम पुत्र अनूपसिंह जाट ने मामला दर्ज कराया है कि उसका लड़का मंगलवार को लग्न सगाई कार्यक्रम में अपनी ननिहाल पाली वैर मोटर साइकिल से गया था जो आज तक वापस नहीं आया सूचना मिली कि यदुनाथ की नदबई में ट्रेन से कटकर मौत हो गई है उन्होंने मामला दर्ज कराते मौत से जुड़े तथ्यों की जांच कराने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।