प्रताप फुलवाड़ी में सूखने लगे पौधे, सीएम के नाम भेजा ज्ञापन
वैर। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रताप फुलवाड़ी सफेद महल की सही देखभाल करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया है कि कस्बा वैर में स्थित सफेद महल व प्रताप फुलवाड़ी का राज्य सरकार द्वारा जीर्णोद्धार कार्य कराया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत गत वर्ष फुलवाड़ी में बनी क्यारियों में पौधों का रोपण कर दिया गया ।