वैर | कस्बा वैर के नयाबास कोटापटटी में एक डंपर ने 11केवी के बिजली पोल में टक्कर मार दी। जिससे विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया। कोटापटटी निवासी मुनीम धाकड़ व गजेंद्र धाकड़ ने बताया कि कोटा पटटी नयाबास में सरकारी विद्यालय के पास अनियंत्रित एक डंपर ने विद्युत पोल में टक्कर मार दी।