वैर। न्यायालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर में रामायण पाठ के समापन पर हवन यज्ञ किया गया। जिसमें लोगो को अपने कर्तव्य को पालन करने का संदेश दिया। अभिभाषक संघ अध्यक्ष हेमेन्द्र धाकड़ ने बताया कि हनुमान मंदिर पर रामायण पाठ अभिभाषक संघ की ओर से किया गया। जिसके संपूर्ण होने पर हवन यज्ञ किया गया। पंडित चंद्रशेखर शुक्ल द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ कराया गया। एडीजे रंजन सिंह, एसीजेएम मीनाक्षी मीना, न्यायिक मजिस्ट्रेट सुमन मीना सहित अनेक अधिवक्ताओं ने हवन यज्ञ में आहुतियां दी गई।