पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वैर में नहीं थम रहा बाइक चोरी का सिलसिला

वैर में नहीं थम रहा बाइक चोरी का सिलसिला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वैर| कस्बा वैर के टोडे वाले मोहल्ले में घर के सामने खड़ी एक बाइक चोरी हो गई। पीड़ित के द्वारा शोरगुल मचाने के बावजूद चोर बाइक सहित भाग गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार टोडे वाले मोहल्ला निवासी प्रेमसिंह गुर्जर शनिवार रात्रि करीब 9 बजे अपने घर के बाहर बाइक खड़ी कर अंदर पानी पीने चला गया। पानी पीकर वापस लौटा तो वहां बाइक नहीं थी। उसे अपनी बाइक को अज्ञात चोर ले जाते हुए दिखाई दिया। शोरगुल करने के साथ ही मोहल्ले वालों के साथ उसका पीछा भी किया। लेकिन बाइक चोर हलैना रोड की ओर तेजी से बाइक लेकर भाग गया। तीन दिवस पूर्व भी बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के सामने से भी एक अज्ञात बाइक चोर बाइक को चोरी कर भाग गया। जबकि पीड़ित गोविंदपुरा निवासी खूबी पुत्र रामसिंह माली के पिता द्वारा रोकने पर भी जबरदस्ती लेकर भाग गया। पीछा करने के बाद भी वह पकड़ में नहीं आया। उल्लेखनीय है कि कस्बा वैर में इन दिनों बाइक चोरी का सिलसिला जारी है। सरकारी कार्यालय हो या घर दर्जनों बाइकें चोरी हो चुकी हैं। पुलिस में शिकायत करने के बावजूद आज तक किसी भी बाइक चोरी का खुलासा नहीं हुआ है और न ही बाइक चोर पुलिस की गिरफ्त में आए हैं।

खबरें और भी हैं...